[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वाटर शेड विभाग के सार्वजनिक व निजी कार्यो में गड़बड़ी:ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जांच करवाने की रखी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वाटर शेड विभाग के सार्वजनिक व निजी कार्यो में गड़बड़ी:ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जांच करवाने की रखी मांग

वाटर शेड विभाग के सार्वजनिक व निजी कार्यो में गड़बड़ी:ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जांच करवाने की रखी मांग

चूरू : वाटर शेड विभाग के सार्वजनिक व निजी कार्यों मे गड़बड़ी की शिकायत का मामला सामने आया हैं। दूधवाखारा, ढाणी रणवा व लालासर के ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर जिला कलेक्टर को मामले की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा। वहीं, मामले में गंभीरता के साथ जांच करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि लालासर व दूधवाखारा ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यों में सरकारी मापदंड और निर्माण सामग्री में गड़बड़ी हुई है। जिसको लेकर समय-समय पर विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन विभागीय अधिकारी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। केवल कागजी कार्रवाई कर किसानों को गुमराह कर रहें हैं। अब मजबूर किसानों की मांग है की अन्य किसी भी विभाग की कमेटी बनाकर जांच की जाए।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले दिशा की मीटिंग में राजगढ़ विधायक ने भी ऐसा मुद्दा उठाया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। ज्ञापन देने वालों में दूधवाखारा से नेकीराम कस्वां, देवीलाल कस्वां, फुलाराम, कैलाष, मनीराम रणवां, अमरचंद कस्वां, दयानंद, धीराराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62