फिर फिसली बिधूड़ी की जुबान: प्रियंका के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- बदल लिया पिता..
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी।

नई दिल्ली : रमेश बिधूड़ी ने रविवार को दूसरा आपत्तिजनक बयान दिया। सीएम आतिशी के सरनेम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आतिशी पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं। उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया। ये इनका चरित्र है। इसके साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर भी टिप्पणी की। रविवार को इसका वीडियो भी वायरल हुआ।