[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसएफआई ने गर्ल्स कॉलेज के सामने शुरू किया धरना:सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

एसएफआई ने गर्ल्स कॉलेज के सामने शुरू किया धरना:सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी

एसएफआई ने गर्ल्स कॉलेज के सामने शुरू किया धरना:सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी

नीमकाथाना : नीमकाथाना छात्र संगठन एसएफआई कॉलेज कमेटी ने विभिन्न मांगों को लेकर कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।

कमला मोदी कॉलेज इंचार्ज किरण सैनी ने बताया कि कॉलेज में लंबे समय से समाजशास्त्र विषय की कक्षा नहीं लग रही और परीक्षा फॉर्म शुरू हो चुके हैं, ऐसे में स्टूडेंट्स काफी परेशान हैं और एक दिन भी कक्षा नहीं लगी ऐसे में उनका सिलेबस का भी पता नहीं तो परीक्षा कहां से देंगे। तहसील अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि समाजशास्त्र का शिक्षक लगाने के आठ अभी जो एग्जाम फॉर्म शुरू हुए हैं, उनमें वी वी ने स्टूडेंट्स की फीस में जो बढ़ोतरी की है वह बिल्कुल कुठाराघात है। स्टूडेंट्स के साथ पहले UG प्रथम वर्ष की फीस 1100 लगती थी उसे बढ़ाकर अब 2900 और पीजी की जो फीस 1540 रुपए लगती थी उसे बढ़ाकर 3720 रुपए कर दिया गया है जो कि पूर्व फीस का 200% है।

तहसील सचिव साधना सिंघल ने बताया कि कॉलेज में लंबे समय से PG की मांग कर रहे हैं कि कॉलेज में केवल कला वर्ग में PG संचालित है वह भी केवल दो विषय में भूगोल और अंग्रेजी साहित्य। उन्होंने कहा कि विज्ञान और वाणिज्य संकाय में भी PG संचालित किया जाए और कला वर्ग में इतिहास ,राजनीति विज्ञान ,हिंदी साहित्य, समाजशास्त्र ,गृह विज्ञान जैसे विषय में भी संचालित की जाए और कॉलेज में एनसीसी शुरू की जाए, PTI लगाया जाए, स्पीड ब्रेकर बनवाने और खेतड़ी मोड़ से लेकर कमला मोदी कॉलेज तक सड़क के दोनों तरफ पैदल पथ बनवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। जिला महासचिव विक्रम यादव ने बताया कि तमाम मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन और कलेक्टर को अवगत करवा दिया गया था, उसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए स्टूडेंट्स मजबूर होकर सड़क पर बैठी है।

यह रहे मौजूद

इस दौरान एसएफआई जिला सचिव विक्रम यादव, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र यादव, सचिव साधना सिंघल, संयुक्त सचिव किरण सैनी, मोहित यादव, मोनिका सैनी, सकीना, सलोचना गोठवाल, वंदना वर्मा, खुशबू योगी, लक्ष्मी योगी, पायल कंवर, निकिता भंवरिया, सानिया कंवर, पूजा योगी, शिवानी अग्रवाल, सुमन कुमावत, अंशिता शर्मा, प्रियंका सैनी, करीना वर्मा सहित सैकड़ों स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62