[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दो बच्चों पर गिरा, मौत:धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन; तड़प रहे थे मासूम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झालावाड़टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दो बच्चों पर गिरा, मौत:धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन; तड़प रहे थे मासूम

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दो बच्चों पर गिरा, मौत:धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन; तड़प रहे थे मासूम

अकलेरा : झालावाड़ में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेल रहे दो बच्चों पर गिर गया। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब सवा 10 बजे की अकलेरा की है। परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

देवकरण और यश पड़ोसी थे। दोनों घर के बाहर ही खेल रहे थे।
देवकरण और यश पड़ोसी थे। दोनों घर के बाहर ही खेल रहे थे।

अकलेरा थानाधिकारी राजेश पाठक ने बताया- रीछवा मार्ग पर कुछ लोग खेतों पर बने मकानों में रहते हैं। जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मकान के सामने ही थ्री फेज का ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। सुबह स्पॉर्किंग होने से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। इस दौरान नीचे खेल रहे देवकरण मीणा (10) पुत्र रामस्वरूप और यश बागरी (8) पुत्र सूरज चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीण पानाचंद मीणा ने बताया- जब हादसा हुआ, देवकरण की दादी घर पर ही मौजूद थी। तेज धमाके की आवाज सुनकर बाहर आई तो देखा दोनों बच्चे तड़प रहे थे। दादी चिल्लाई तो आसपास खेतों में मौजूद लोग मौके पर दौड़कर आए। एक ग्रामीण ने बिजली सप्लाई बंद करवाई।

बिजली का तार ट्रांसफॉर्मर के पास से टूटा। ट्रांसफॉर्मर मकान के सामने ही लगा हुआ है।
बिजली का तार ट्रांसफॉर्मर के पास से टूटा। ट्रांसफॉर्मर मकान के सामने ही लगा हुआ है।

थानाधिकारी राजेश पाठक ने बताया- घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, लेकिन डिस्कॉम कर्मियों की ओर से इनका रख-रखाव नहीं किया जाता। जिसके चलते हादसे हो जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग हो रही थी। जिसकी शिकायत की गई थी, लेकिन डिस्कॉम कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में हादसा हो गया। देवकरण के पिता रामस्वरूप खेत पर चौकीदारीकरते हैं। यश बागड़ी के पिता सूरज खेती करते हैं। देवकरण और यश पास ही स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। देवकरण तीसरी क्लास और यश फर्स्ट में पढ़ता था।

हाईटेंशन लाइन का तार नीचे पड़ी लकड़ियों पर भी गिरा। जिससे उनमें आग लग गई थी।
हाईटेंशन लाइन का तार नीचे पड़ी लकड़ियों पर भी गिरा। जिससे उनमें आग लग गई थी।

जेईएन बोले- पक्षी के टच होने से तार टूटा

अकलेरा जेईएन दीपक कुमार ने बताया- किसी पक्षी के टच होने से तार टूटा है। सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। विभाग की ओर से बच्चों के आश्रितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62