[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एटीएम में शातिर चोरी की कोशिश नाकाम, सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से पकड़ी गई गैंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

एटीएम में शातिर चोरी की कोशिश नाकाम, सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से पकड़ी गई गैंग

एटीएम में शातिर चोरी की कोशिश नाकाम, सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से पकड़ी गई गैंग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक 

नवलगढ़ : कस्बे में एटीएम में चोरी करने वाली एक शातिर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक सदस्य फरार हो गया। यह गैंग छुट्टी के दिन एटीएम को निशाना बनाती थी और बड़ी चालाकी से लोगों के पैसे चुराने का काम करती थी।

चोरी का तरीका

गैंग के सदस्य एटीएम मशीन में पैसे निकलने वाली जगह पर एक पट्टी लगाकर चले जाते थे। जब कोई ग्राहक पैसे निकालता, तो पैसे मशीन से बाहर नहीं आते और एटीएम के अंदर स्थित एक ट्रे में फंस जाते। ग्राहक पैसे न निकलने पर निराश होकर लौट जाता, और बाद में गैंग के सदस्य आकर ट्रे से पैसे निकाल लेते।

गार्ड की सतर्कता से हुआ खुलासा

शनिवार रात गैंग ने अपनी चाल को अंजाम देने के लिए एटीएम में पट्टी लगाई। एटीएम पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी अपनी टीम को दी। रविवार सुबह करीब 6 बजे गैंग का एक सदस्य जब पैसे लेने के लिए एटीएम पर पहुंचा, तो उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल तीनों युवकों की पहचान संजय और रविंद्र व चिंटू निवासीगण इस्लामपुर जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि यह गैंग नवलगढ़ कस्बे की एक धर्मशाला में ठहरी थी।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गैंग ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini