जयपुर में घर छोड़कर भागी विवाहिता:2 महीने पहले हुई थी शादी, कहासुनी पर गुस्सा होकर निकली
जयपुर में घर छोड़कर भागी विवाहिता:2 महीने पहले हुई थी शादी, कहासुनी पर गुस्सा होकर निकली
जयपुर : जयपुर में एक विवाहिता के घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। दो महीने पहले शादी के बाद से वह ससुराल में रह रही थी। ससुरालवालों से छोटी-सी बात पर कहासुनी होने पर गुस्से में घर छोड़कर चली गई। गलतागेट थाने में विवाहिता की सास ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस लापता विवाहिता को तलाश कर रही है।
हैड कॉन्स्टेबल रूप सिंह ने बताया- उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला ने 21 वर्षीय विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। वह गलतागेट इलाके में परिवार सहित रहती है। अक्टूबर-2024 में उनके बेटे की शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल आई बहू भी साथ ही रहने लगी। गुरुवार शाम करीब 6 बजे मामूली बात पर सुसरालवालों से विवाहिता की कहासुनी हो गई।
गुस्से में विवाहिता घर छोड़कर बाहर चली गई। बहू के नाराज होने की सोचकर ससुरालवाले अपने-अपने काम में लग गए। काफी समय बाद भी वापस घर नहीं लौटने पर विवाहिता को ढूंढने निकले। काफी प्रयास के बाद रिश्तेदार-परिचितों के यहां भी ढूंढने पर विवाहिता का पता नहीं चला। शुक्रवार शाम परिजनों ने गलतागेट थाने में विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज करवाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047763


