[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर:5 घायलों को पहुंचाया अस्पताल, पास चल रही कार टकराई, दुर्घटना के बाद ट्रक पलटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर:5 घायलों को पहुंचाया अस्पताल, पास चल रही कार टकराई, दुर्घटना के बाद ट्रक पलटा

रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर:5 घायलों को पहुंचाया अस्पताल, पास चल रही कार टकराई, दुर्घटना के बाद ट्रक पलटा

अजमेर : अजमेर जिले के नसीराबाद में बीर घाटी पर रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और ट्रक पलटी खा गया। इस दौरान ट्रक के पीछे चल रही एक कार भी टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट के बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल भिजवाया। जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस अजमेर से कोटा जा रही थी। नसीराबाद-अजमेर मार्ग स्थित बीर घाटी पर बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और ट्रक पलटी खा गया। इस दौरान ट्रक के पीछे चल रही एक कार भी टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बस चालक और यात्रियों को 108 एंबुलेंस के जरिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बस चालक और यात्रियों को 108 एंबुलेंस के जरिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलने पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बस चालक और यात्रियों को 108 एंबुलेंस के जरिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में बस चालक ग्राम पाबूनाथ निवासी मुकेश पुत्र पाचूराम जाट, दाता नगर निवासी शिमला मीणा पत्नी रामस्वरूप मीणा, गुलाबबाड़ी अजमेर निवासी विकास सांखला पुत्र गोवर्धन, हनी गहलोत पुत्र मानक चंद और ग्राम बराड़ी नागौर निवासी चोलाराम पुत्र मोहन राम घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद वैकल्पिक साधनों से बस यात्रियों को नसीराबाद बस स्टैंड पहुंचाया गया। इसके साथ ही हाईवे को सुचारू रूप से शुरू करवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62