[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मीरा विवाद पर अर्जुनराम ने रखा पक्ष:कहा; मां मीरा के अपमान के विषय में नहीं सोच सकता, किसी को ठेस पहुंची तो माफी मांगता हूं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

मीरा विवाद पर अर्जुनराम ने रखा पक्ष:कहा; मां मीरा के अपमान के विषय में नहीं सोच सकता, किसी को ठेस पहुंची तो माफी मांगता हूं

मीरा विवाद पर अर्जुनराम ने रखा पक्ष:कहा; मां मीरा के अपमान के विषय में नहीं सोच सकता, किसी को ठेस पहुंची तो माफी मांगता हूं

बीकानेर : केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने मीरा से जुड़े बयान पर विवाद के कहा है कि अगर किसी को ठेस पहुंची है तो माफी मांगता हूं। सोशल मीडिया पर मेघवाल के बयान के बाद उनका विरोध शुरू हो गया था। देशभर में उनके विरोध से जुड़ा हैंडल ट्रेंड करने के बाद खुद मेघवाल गुरुवार की रात सोशल मीडिया पर सामने आए और स्पष्ट रूप से माफी मांग ली।

दरअसल, पिछले दिनों सीकर के पीपराली क्षेत्र में अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि मीरा बाई के पति खानवा युद्ध में मारे गए थे। फिर उनके पति शादी के लिए परेशान करने लगे। मीरा पर उनके इस कथन के बाद मीरा के भक्तों और अनुयायियों ने विरोध किया। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ जमकर टिप्पणी की गई। विरोध में हैशटेग शुरू किया गया, जो देशभर में टॉप ट्रेंड रहा। गुरुवार देर रात मेघवाल ने सोशल मीडिया पर ही इसका जवाब भी दिया। मेघवाल ने लिखा कि साधना के शिखर पर विराजमान भक्त शिरोमणी मां मीरा के प्रति मेरे मन में अगाध श्रद्ाा एवं आस्था है। मेरे किन्हीं शब्दों से मां मीरा के पति भक्ति व श्रद्धा भाव रखने वाले श्रद्धालुओं के मन में किसी भी प्रकार से ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगता हूं। मेघवाल ने कहा कि भारतीय भक्ति परंपरा में मां मीरा का स्थान भक्त शिरोमणी का रहा है। मां मीरा ने कृष्ण भक्ति के माध्यम से सम्पूर्ण देश में जनमानस के बीच भक्ति भाव का संचार किया हे। मेरा जीवन बचपन से ही मां मीरा के आदर्शों से प्रेरित रहा है।

मीरा के भजन गाते हैं मेघवाल

कई बार मंच पर केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी अर्जुनराम मेघवाल मीरा के भजन गाते रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में भी इसका जिक्र किया है। मेघवाल ने कहा कि मेरे जीवन में मीरा का बड़ा योगदान रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62