संजय दाधीच और योगेन्द्र कटेवा को शेखावाटी रत्न सम्मान:समारोह में स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
संजय दाधीच और योगेन्द्र कटेवा को शेखावाटी रत्न सम्मान:समारोह में स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के प्रसिद्ध रक्तवीर संजय दाधीच (92 बार रक्तदान)और वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र कटेवा को रविवार को शेखावाटी रत्न सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन एक निजी रिसॉर्ट में हुआ, जहां विप्र वेलफेयर फाउंडेशन के महेश बसावतिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा भारती, लोहार्गल सूर्य मंदिर पीठ के स्वामी अवधेशाचार्य और अन्य संतों का भी सानिध्य था। अतिथियों ने इस तरह के आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ता है और समाज के युवा इन्हें देखकर प्रेरित होते हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ सामाजिक चिंतक महेश आजाद, उमाशंकर महमिया, डॉक्टर कुसुमलता शर्मा, सरला पाठशाला की अनीता पूनिया, रमेश स्वामी, आशीष अग्रवाल, संदीप बिंवाल सहित 50 अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
संजय दाधीच और योगेन्द्र कटेवा को सम्मान मिलने पर विवेकानंद मित्र परिषद के रोहिताश्व महला, मनोज मान, दामोदर हिम्मतरामका, अशोक पुजारी, अशोक अग्रवाल, प्रदीप पुजारी, कमलकांत पुजारी, पवन भीमराजका, डॉ. चन्द्रमौलि पचरंगिया, श्यामसुख शर्मा, उमाकांत डालमिया, रमेश कोतवाल सहित उनके कई शुभचिंतकों ने बधाई दी।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039127


