भानीपुरा पुलिस ने दो अपराधी पकड़े:9 साल से कोर्ट में चल रहे मामले में था वांछित, पुलिस ने चलाया अभियान
भानीपुरा पुलिस ने दो अपराधी पकड़े:9 साल से कोर्ट में चल रहे मामले में था वांछित, पुलिस ने चलाया अभियान
सरदारशहर : सरदारशहर की भानीपुरा पुलिस थाना की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी रायसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ लंबे समय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। यह कार्रवाई चूरू जिले के भानीपुरा क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी में एक ओमप्रकाश है, जो पिछले 9 वर्षों से न्यायालय में चल रहे मामले में वांछित था। वह बोघेरा गांव का निवासी है। दूसरा आरोपी रामप्रताप है, जो साडासर गांव का निवासी है। वह गांव में शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करता था और आमजन में दहशत का माहौल फैलाता था।
पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है, और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046780


