[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रयोगशाला सहायकों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रयोगशाला सहायकों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शुरू

प्रयोगशाला सहायकों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शुरू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : हरकोरी देवी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में जिले के सभी ब्लॉकों के प्रयोगशाला सहायकों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डाइट पेस्ट प्रभागाध्यक्ष प्रमेंद्र कुल्हार थे। विशिष्ट अतिथि शशिकांत खीचड़ , राजेश गढ़वाल सहायक अभियंता समग्र शिक्षा झुंझुनू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान मनोज झाझड़िया ने की। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आए हुए समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया ।तत्पश्चात आए हुए अतिथियों द्वारा संभागियों को संबोधित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय प्रमेंद्र कुल्हार ने बताया की प्रयोगशाला सहायकों का यह प्रशिक्षण इनके करियर का प्रथम प्रशिक्षण है। उन्होंने सभी संभागियों को तल्लीनता एवं तन्मयता के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने संभागियों को बताया कि विद्यालयों में प्रयोगशाला का आप लोगों द्वारा जितना अधिक उपयोग किया जाएगा छात्र अपने ज्ञान को स्थाई बनाने में उतना ही बड़ा सहयोग प्राप्त करेंगे, इसलिए आप सभी की भागीदारी विद्यालय में सर्वाधिक है।

मनोज झाझड़िया ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से करना है एवं इस प्रशिक्षण संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं, दक्ष प्रशिक्षकों, प्रशिक्षण में संभागियों की भूमिका एवं प्रशिक्षण की दो दिवसीय रूपरेखा पर अपने विचार व्यक्त किये । आज के इस प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक के रूप में राकेश कुल्हरी, संजय शर्मा ,राजेश झाझड़िया एवं रतिराम धींवा उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन रतिराम धींवा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62