[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में सीएसडी कैंटीन खुलवाने के लिए मेजर जनरल से मिला प्रतिनिधि मंडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लक्ष्मणगढ़ में सीएसडी कैंटीन खुलवाने के लिए मेजर जनरल से मिला प्रतिनिधि मंडल

लक्ष्मणगढ़ में सीएसडी कैंटीन खुलवाने के लिए मेजर जनरल से मिला प्रतिनिधि मंडल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : सीकर के लक्ष्मणगढ़ तहसील के पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर मे मेजर जनरल राय सिंह गोदार जीओसी मुख्यालय 61 सब एरिया से मुलाकात कर सीकर के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में सीएसडी कैंटीन खुलवाने के लिए चर्चा परिचर्चा की । मेजर जनरल गोदारा ने प्रतिनिधिमंडल को लक्ष्मणगढ़ तहसील मुख्यालय पर सीएसडी कैंटीन शुरू करवाने का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। यह जानकारी देते हुए कैप्टेन शिवराम सिंह ख्यालीया ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सैनिक वेलफेयर समिति के अध्यक्ष सूबेदार रणजीत सिंह गढ़वाल, सूबेदार मेजर घीसाराम ख्यालिया, सूबेदार गोपाल बुड़ानिया, हवलदार त्रिलोक सिंह, सूबेदार जगेंद्र सिंह, ओर कैप्टेन शिवराम सिंह ख्यालीया उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62