[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में मंदिर चोरी का खुलासा:6 घंटे में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले की रैकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में मंदिर चोरी का खुलासा:6 घंटे में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले की रैकी

सुजानगढ़ में मंदिर चोरी का खुलासा:6 घंटे में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले की रैकी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के लाडनूं रोड पर शुक्रवार की रात श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुई सवा किलो चांदी की चोरी करने वाले चोरों को कोतवाली थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 6 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पुलिस ने सहीराम उर्फ शिवा (42) निवासी नया बास और भागीरथ (38) उर्फ गोनू निवासी भाखड़ा कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी दरजाराम बोस ने बताया-पकड़े गए चोर मंदिर क्षेत्र के आसपास के ही रहने वाले हैं। भागीरथ कुछ समय पहले एक बगीची में बाबा बना था। जो बगीची छोड़कर फिर से कुछ दिन पहले संदिग्ध अवस्था में घूमने लगा था।

डीएसपी ने बताया कि दोनों मंदिर में पूजा के बहाने जाकर रेकी करते थे। पुजारी से जान पहचान भी बना ली थी। मंदिर की बड़ी मान्यता होने और बड़ी संख्या में श्रद्धालु हैं। इसलिए आक्रोश को देखते हुए उन्होंने कोतवाली एसएचओ धर्मेन्द्र मीणा और एसआई हरपाल सिंह के नेतृत्व में 4 टीमें गठित कर साइबर सेल और मुखबिरों से सूचना के आधार पर शहर की सालासर रोड से दोनों को रिपोर्ट दर्ज होने के 6 घंटे में पकड़ लिया। चोरों से माल बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62