[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में कलेक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई:90 शिकायतें मिली, सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की; दिव्यांग को मिला तुरंत सर्टिफिकेट और ट्राई साइकिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में कलेक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई:90 शिकायतें मिली, सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की; दिव्यांग को मिला तुरंत सर्टिफिकेट और ट्राई साइकिल

नीमकाथाना में कलेक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई:90 शिकायतें मिली, सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की; दिव्यांग को मिला तुरंत सर्टिफिकेट और ट्राई साइकिल

नीमकाथाना : नीमकाथाना कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में 90 शिकायतें मिली। कलेक्टर शरद मेहरा ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। दिव्यांग व्यक्ति को सर्टिफिकेट और ट्राई साइकिल मिली इसके साथ ही पेंशन स्वीकृत हुई।

जनसुनवाई 11 बजे से शुरू हुई जो 2 बजे तक आयोजित होनी थी। लेकिन परिवादियों की संख्या ज्यादा होने से दोपहर 3 बजे तक जनसुनवाई का दौर चला। जनसुनवाई में सबसे ज्यादा शिकायत पंचायती राज से जुड़े मामले आए। राजस्व विभाग, अवैध खनन, ओवरलोड, बिजली, पानी, अतिक्रमण, चिकित्सा, पुलिस से जुड़े मामले आए।

जन सुनवाई में श्रीमाधोपुर तहसील के ग्राम रामपुरा निवासी दिव्यांग दातार सिंह अपनी समस्या लेकर कलेक्टर शरद मेहरा के पास पहुंचे कलेक्टर सीट से उठकर दिव्यांग की समस्या सुनी। दिव्यांग दातार सिंह ने बताया कि दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रखा है। लेकिन सर्टिफिकेट नहीं बन रहा है। जिस से किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर कलेक्टर मेहरा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गहलोत को निर्देश दिए परिवादी का तुरंत दिव्यांग सर्टिफिकेट स्वीकृत करवाओ साथ ही समाज कल्याण के अधिकारी राकेश शर्मा को तत्काल दिव्यांग पेंशन चालु करने और ट्राई साइकिल देने के निर्देश दिए।

इस पर अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही दिव्यांग सर्टिफिकेट, ट्राई साइकिल और उसी समय पेंशन के लिए अप्लाई करवा दिया। कलेक्टर शरद मेहरा के हाथो से यह सब पाकर खुशी के आंसू लिए दिव्यांग दातार सिंह ने जुग जुग जियो कलेक्टर साहब कहते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

जनसुनवाई में पीडब्ल्यूडी-8, पीएचडी-3, रेवेन्यू-41, पंचायती राज-13 और नगर परिषद की 11 शिकायतें मिली। अलग-अलग विभागों की कुल 90 शिकायते आई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62