[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ के रामकुमारी हॉस्पिटल में दस दिवसीय आयुर्वेद शिविर का शुभारम्भ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ के रामकुमारी हॉस्पिटल में दस दिवसीय आयुर्वेद शिविर का शुभारम्भ

मुकुंदगढ़ के रामकुमारी हॉस्पिटल में दस दिवसीय आयुर्वेद शिविर का शुभारम्भ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रवीन्द्र पारीक 

मुकुंदगढ़ : मुकुन्दगढ़ मण्डी स्थित रामकुमारी शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित रामकुमारी हॉस्पिटल परिसर में आयुर्वेदविभाग झुंझुनूं द्वारा सोमवार को 10 दिवसीय अंतरंग नि:शुल्क अर्श भगंदर चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत विकासनाथ महाराज रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश शर्मा (उपनिदेशक, आयुर्वेद विभाग झुंझुनूं), मनोज मील (अध्यक्षक उपभोक्ता मंच झुंझुनंू ), मनीष चौधरी (अध्यक्ष नगरपालिका मुकुन्दगढ़), डॉ रामनिवास यादव (शल्य चिकित्सक क्षार सूत्र), डॉ. पूनम चौधरी (चेयरपर्सन रामकुमारी शिक्षण संस्थान), रमन कुमार (सचिव रामकुमारी शिक्षण संस्थान), निव्यकरण (उपाध्यक्ष रामकुमारी शिक्षण संस्थान) रहे। अतिथियों ने धनवन्तरि महाराज के दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार गोदारा ने बताया कि उपस्थित सभी अतिथियों का माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। शिविर संयोजक डॉ विकास देवठिया ने बताया कि शिविर में मस्सा (बवासीर) , भगंदर (नासूर), फिशर एवं गुदा रोगों सहित अन्य रोगों का आयुर्वेद पद्धति से नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। डॉ. रमेश शर्मा ने 10 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए योग को अपने दैनिक जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। विकासनाथ महाराज ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए तीन प्रकार के रोगों के बारे में बताया। इस शिविर में डॉ. किशन के निर्देशन में बीएनवाईएस, बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। इस अवसर पर डॉ. नितेष सैनी, डॉ. कैलाश कुमावत, डॉ. टेकचन्द यादव, प्रो. विकास, प्रो. नेहा सोहू, डॉ.नताषा, डॉ.शिवम, सुनील, डॉ.महिमा चौधरी सहित अयुर्वेद विभाग के चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजाराम सुरोलिया ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin