वन्यजीवों का शिकार करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार:वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, पिंजरे में कैद तीतर को किया आजाद
वन्यजीवों का शिकार करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार:वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, पिंजरे में कैद तीतर को किया आजाद
नीमकाथाना : नीमकाथाना में वन्यजीवों का शिकार करने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि सिंह भाटी ने बताया कि प्रीतमपुरी के ग्राम बबेरा से वन्य जीव प्रेमी नरेश सिंह ने सूचना दी कि दो लोग शिकार के फिराक में घूम रहे हैं और आए दिन वन्य जीव का शिकार कर रहे हैं। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि सिंह भाटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिस पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। वन विभाग ने श्रीमाधोपुर निवासी हनुमान भोपा और नीमकाथाना निवासी रोहिताश भोपा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक जीवित तीतर पिंजरे के अंदर बंद था। जिसको जब्त कर पिंजरे से तीतर को आजाद किया गया।
वहीं दोनों आरोपियों से अब गहनता से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर वन्य जीवों का कोई भी शिकार करता है तो वन विभाग को सूचना दे जिस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066576


