[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विरासत दिवस समारोह 12 को, मनाई जाएगी विवेक दीपावली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विरासत दिवस समारोह 12 को, मनाई जाएगी विवेक दीपावली

विरासत दिवस समारोह 12 को, मनाई जाएगी विवेक दीपावली

खेतड़ी : विरासत दिवस समारोह समिति एवं नगर पालिका खेतड़ी के संयुक्त तत्वावधान में रामकृष्ण मिशन आश्रम के सानिध्य में गुरुवार को विरासत दिवस समारोह होगा। पालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी व रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठा नंद महाराज ने बताया की स्वामी विवेकानंद के शिकागों में आयोजित विश्व धर्म सभा में भारत का परचम लहरा कर भारत लौटने के पश्चात खेतड़ी आगमन की याद भी मनाए जाने वाले विरासत दिवस समारोह का शुभारंभ प्रात: 9 बजे से प्रभात फेरी के साथ होगा। सायं काल 4.30 बजे रामकृष्ण मिशन परिसर से पन्ना सागर तालाब तक शोभायात्रा निकाली जाएगी ।जिसमें स्वामी विवेकानंद एवं राजा अजीत सिंह की राजबग्घी में जीवन्त झांकियां चलेगी। सायं काल 5.30 बजे पन्ना सागर तालाब पर राजा अजीत सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम 6 बजे से पन्ना सागर तालाब परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान नाटक संगीत अकादमी जोधपुर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।इस मौके पर आयोजित विवेक दीपावली के अवसर पर नगर पालिका खेतड़ी, रामकृष्ण मिशन आश्रम, अजीत सिंह पार्क, भोपालगढ़ का किले व कस्बे में समस्त स्वागत द्वारों को विशेष रोशनी से सजाया जाएगा तथा कस्बे के प्रत्येक घर पर दीप जलाकर विवेक दीपावली मनाई जाएगी। समारोह की तैयारियां जोरों पर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22