[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस की कार्रवाई:दुकान जा रहे युवक की गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क आग लगाने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बालोतराबीकानेरराजस्थानराज्य

पुलिस की कार्रवाई:दुकान जा रहे युवक की गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क आग लगाने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा

पुलिस की कार्रवाई:दुकान जा रहे युवक की गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क आग लगाने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा

बालोतरा : राह चलते को रुकवाकर मारपीट करने व पेट्रोल छिड़ककर गाड़ी जलाने के मामले में सिवाना पुलिस ने सात महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।आरोपी 25 हजार रुपए का इनामी व सिवाना थाने का टॉप-10 में वांछित हैं।

थानाधिकारी दिनेश डांगी के अनुसार 5 मई को सुमेरनाथ ने पर्चा बयान में बताया कि वह अपने भाई जयंतीनाथ के साथ सुबह करीब 7 बजे बोलेरो कैंपर गाड़ी लेकर धीरा से अपनी दुकान की तरफ जा रहा था। इस दरम्यान रास्ते में जय भारती स्कूल के आगे कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए दिलीपसिंह व उसके साथियों ने उन्हें रुकवाकर जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर गाड़ी को आग लगा दी। वहीं उसे नीचे गिराकर लोहे के सरिए, हथोड़े से जानलेवा हमला कर दोनों हाथ व पांव फ्रैक्चर कर दिए। उसके भाई जयंती ने भागकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगाने से एंड्राइड फोन व 80 हजार रुपए नकद जलकर राख हो गए।

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित कर तकनीकी सहयोग से पूर्व में आरोपी महिपालसिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी दिलीपसिंह की धरपकड़ को लेकर सिवाना थाना क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में आसूचना एकत्रित कर मुखबिर लगाए गए।

इसके अलावा जिला बालोतरा, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, पाली, जोधपुर, नागोर व बीकानेर में भी मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आसूचना अधिकारी कांस्टेबल मुनेशचंद, अशोक कुमार लगातार आरोपी का तकनीकी व भौतिक रूप से पीछा कर रहे थे। मंगलवार को आरोपी दिलीपसिंह पुत्र धनसिंह निवासी धीरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में सिवाना में 6, झंवर व भीनमाल में एक-एक प्रकरण दर्ज है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62