[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीमा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी पर फर्जीवाड़े का आरोप:कर्मचारियों की ID का इस्तेमाल किया; 62 लाख का घपला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीमा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी पर फर्जीवाड़े का आरोप:कर्मचारियों की ID का इस्तेमाल किया; 62 लाख का घपला

बीमा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी पर फर्जीवाड़े का आरोप:कर्मचारियों की ID का इस्तेमाल किया; 62 लाख का घपला

झुंझुनूं : राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग झुंझुनूं में कर्मचारियों की आईडी का गलत इस्तेमाल कर रिटायर्ड कर्मचारी ने 62 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा कर दिया। कर्मचारी ने बीमा क्लेम उठा लिया। लोन, ब्याज और पैनल ब्याज भी नहीं घटाया।

इस संबंध में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग झुंझुनूं की संयुक्त निदेशक योगबाला सुण्डा ने विभाग से सेवानिवृत सहायक निदेशक जगदीश प्रसाद के खिलाफ झुंझुनूं कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट में बताया है कि सहायक निदेशक जगदीश प्रसाद शर्मा ने रिटायर्ड होने से पहले डयूटी के दौरान विभाग के अन्य कर्मचारियों की आईडी व पासवर्ड का गलत इस्तेमाल कर खुद का राज्य बीमा क्लेम उठा लिया।

पहले के लोन, ब्याज व पैनल ब्याज को नहीं घटाया गया। इसके अलावा लेजर में कूटरचित तरीके से लोन की राशि 6 लाख रुपए एवं इस पर ब्याज 1 लाख 20 हजार रुपए की गलत एंट्री कर दी गई। राज्य बीमा के लोन, मूल राशि और ब्याज का समायोजन नहीं करते हुए 1 अप्रैल 2023 को खुद का बीमा क्लेम उठाकर राजस्व का नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2024 गणना की तो सामने आया कि रिटायर्ड कर्मचारी जगदीश ने 62 लाख 29 हजार 551 रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। जिसमें 16 लाख रुपए की राशि जमा करा दी गई थी।

बाकी 46 लाख 29 हजार 551 रुपए जमा नहीं करवाए गए। एसआई सुरेश रोलन ने बताया कि विभाग रिटायर्ड सहायद निदेश के खिलाफ कर्मचारियों की आईडी का गलत इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा करने की शिकायत मिली है। मामला की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62