[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण बोले, घटिया सामग्री से बनी सड़क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण बोले, घटिया सामग्री से बनी सड़क

केहरपुरा खुर्द से माखर की ढाणी के बीच 15 दिन पहले बनी सड़क में उगी घास

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल 

इस्लामपुर : गांव केहरपुरा खुर्द से माखर की ढाणी सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों का निर्माण कितनी मजबूती से किया जाता है, जिसका अंदाजा केहरपुरा खुर्द से माखर की ढाणी के बीच बनी सड़क को देखकर लगाया जा सकता है। सड़क का निर्माण पंद्रह दिन पहले हुआ था। जिसमें आज जगह-जगह घास उग चुकी है।

जिसको लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण तय मापदंड से नहीं हुआ। घटिया सामग्री लगाए जाने से घास उगने लगी। ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया। जिस को देखते हुई अपनी कमी को छुपाने के लिए ठेकेदार द्वारा उगी घास पर कीटनाशक का स्प्रे करवाया गया। जिससे अपनी कमी को छुपाया जा सके। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध किया। दरअसल, मार्च 2023 में सड़क निर्माण की स्वीकृति जारी की गई थी। जिसका निर्माण करीब पंद्रह दिन पहले ही हुआ। दोनों गांवों के बीच करीब 2 किमी में बनी सड़क के निर्माण के समय भी ग्रामीणों ने विरोध जताया था। ग्रामीणों ने बताया कि 2 किमी के लिए स्वीकृत सड़क भी अच्छे से नहीं बना पाए। जिसमें हद से ज्यादा घटिया सामग्री काम में ली गई। जिस कारण महज पंद्रह दिन में सड़क में बड़ी-बड़ी घास भी उग गई। सड़क भी किनारे से उखडऩे लगी है। ग्रामीणों ने चेताया कि सड़क का पुनर्निमाण नहीं किया जाता है तो कलक्टर से शिकायत की जाएगी। इस मौके पर ग्रामीण ने विरोध-प्रदर्शन भी किया

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin