नीमकाथाना पुलिस को मिलेंगे वाहन:जिले को 13 बाइक और दो एक्टिवा मिलेंगी, थाना और चौकियों में होगा आवंटन
नीमकाथाना पुलिस को मिलेंगे वाहन:जिले को 13 बाइक और दो एक्टिवा मिलेंगी, थाना और चौकियों में होगा आवंटन

नीमकाथाना : नीमकाथाना राजस्थान सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर नीमकाथाना जिले की पुलिस को 13 बाइक और 2 एक्टिवा मिलेंगी। पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किए गए हैं। 13 दिसंबर तक बाइक और एक्टिवा जिले को सौपी जाएंगी।
नीमकाथाना जिले को 13 सुपर स्प्लेंडर प्लस बाइक और दो होंडा कंपनी की एक्टिवा मिलेगी। 13 या 14 दिसंबर को बाइक और एक्टिवा एसपी कार्यालय में पहुंच जाएंगी। केंद्रीय भंडार पुलिस मुख्यालय जयपुर से बाइक और एक्टिवा दी जाएंगी। एसपी कार्यालय बाइक और एक्टिवा को पुलिस लाइन में भेजा जाएगा। पुलिस लाइन से जरूरतमंद पुलिस थानों, चौकियों में आवंटित किया जाएगा।
कोटपूतली-बहरोड़ के बाद सबसे ज्यादा नीमकाथाना को मिलेगी बाइक
कोटपूतली-बहरोड जिले को 16 बाइक दी जाएंगी। इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बाइक नीमकाथाना जिले को दी जाएगी। 9 नए जिलों को सरकार बाइक देगी। 13 दिसंबर बाद बाइक जिलों को मिलना शुरू हो जाएंगी।