मूर्ति अनावरण के लिए खेतड़ी में दिया निमंत्रण
मूर्ति अनावरण के लिए खेतड़ी में दिया निमंत्रण
खेतड़ी : करणी सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की 5 दिसंबर को गोगामेडी में सर्वसमाज के तत्वावधान में प्रस्तावित मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण पत्र देने के लिए गुरुवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के शेखावाटी संभाग प्रभारी रविंद्र सिंह पौख ने खेतड़ी क्षेत्र के गांवो में दौरा किया तथा ग्रामीणों की नुक्कड सभा कर मूर्ति अनावरण समारोह में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर खेतड़ी,बसई,बीलवा व बागोर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ,हरिओम सिंह उसरिया, पूरन सिंह संजय नगर ,पंकज गुर्जर , घनश्याम सिंह निर्वाण ,संदीप सिंह ,रविंद्र सिंह, राजकुमार सिंह ,बंटी सिंह, चांद नायक, अमित सिंह बसई सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2046963


