[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल:सहजूसर गांव के पास हुआ हादसा, एक को डीबी अस्पताल से किया रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कैंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल:सहजूसर गांव के पास हुआ हादसा, एक को डीबी अस्पताल से किया रेफर

कैंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल:सहजूसर गांव के पास हुआ हादसा, एक को डीबी अस्पताल से किया रेफर

चूरू : चूरू के दूधवाखारा थाना के गांव सहजूसर के पास गुरुवार दोपहर कैंपर और बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को कैंपर से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां बाइक एक घायल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में घायल के परिवार के लोगों ने बताया कि खींवासर निवासी नीतिश कुमार सैनी (21) व विकास सैनी (21) गुरुवार को किसी काम से चूरू आये हुए थे। दोपहर के समय दोनों बाइक पर वापस गांव खींवासर जा रहे थे। इसी दौरान गांव सहजूसर के पास सामने से आ रही कैंपर से बाइक की भिड़ंत हो गई।

हादसे में घायल नीतिश कुमार सैनी को लहूलुहान हालत में डीबी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल में घायल युवकों के परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गये। घायल नीतिश कुमार सैनी की हालत गंभीर बनी हुई थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल के अन्य वार्डों से भी डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ इमरजेंसी वार्ड पहुंच गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62