[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपचुनाव में 12 वोटर्स रहे होम वोटिंग से वंचित:05 घर पर नहीं मिले, 07 हो गई थी मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उपचुनाव में 12 वोटर्स रहे होम वोटिंग से वंचित:05 घर पर नहीं मिले, 07 हो गई थी मौत

उपचुनाव में 12 वोटर्स रहे होम वोटिंग से वंचित:05 घर पर नहीं मिले, 07 हो गई थी मौत

झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में 585 लोगों ने होम वोटिंग का विकल्प चुना था। इनमें से 12 लोग होम वोटिंग से वंचित रहे। कारण इनमें से 07 मतदाताओं की सर्वे के बाद मौत हो गई थी और 05 वोटर्स घर पर नहीं मिले थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने होम वोटिंग के लिए झुंझुनूं विधानसभा सीट के लिए 09 नवंबर तक सर्वे पूरा कर लिया गया था।

इस दौरान कुल 585 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया था। इनमें से 429 वोटर 85 प्लस वर्ष व 156 दिव्यांगजन मतदाता शामिल थे। 04 से 8 नवंबर तक होम वोटिंग कराई गई थी।

निर्वाचन विभाग की ओर से जारी / प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 74 हजार 698 मतदाता थे। इनमें 2541 दिव्यांगजन, 85 प्लस के 3272 वोटर्स थे। कुल 585 में से 85 वर्ष व इससे अधिक उम्र के 419 तथा दिव्यांगजन 154 मतदाता ही होम वोटिंग कर पाए थे।

दरअसल निर्वाचन आयोग ने नवाचार करते हुए इस बार 85 वर्ष व इससे ऊपर उम्र के मतदाताओं तथा 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को घर से ही मतदान करने की सुविधा मुहैया कराई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62