[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कमरे में मिले बुजुर्ग दंपती के शव:बेटे के खिलाफ दर्ज करवाया था मारपीट का मामला, जाँच शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कमरे में मिले बुजुर्ग दंपती के शव:बेटे के खिलाफ दर्ज करवाया था मारपीट का मामला, जाँच शुरू

कमरे में मिले बुजुर्ग दंपती के शव:बेटे के खिलाफ दर्ज करवाया था मारपीट का मामला, जाँच शुरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : सीकर के खंडेला इलाके में कमरे में बुजुर्ग पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी की मौत का कारण जहर खाना माना जा रहा है। बुजुर्ग पति-पत्नी ने कुछ महीनों पहले अपने बेटे और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला भी दर्ज करवाया था।

अंदर से लगी थी कुंडी
खंडेला थानाधिकारी इंस्पेक्टर मांगीलाल ने बताया कि आज सुबह 8 बजे सूचना मिली कि डांगियों की ढाणी में एक वृद्ध महिला और पुरुष रह रहे थे। जिनका कमरा बंद है और अंदर से कुंडी लगी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि गंगा देवी(75) पत्नी जोधाराम और जोधाराम(81) पुत्र नारायणलाल जो श्रीमाधोपुर मंडी के पास के रहने वाले हैं। बेटे पर मारपीट का आरोप लगा चुके गंगा देवी पिछले करीब 4 महीने से अपने पति के साथ पीहर में रह रही थी। बुजुर्ग पति-पत्नी ने अपने वकील बेटे सोहन सिंह के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज करवाया था।

आज मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। साथ ही बुजुर्ग दंपती के बेटे सोहन सिंह को बुलाया गया। इसके बाद परिवारजनों की मौजूदगी में गेट तोड़ा गया। दोनों के शव बेड पर पड़े मिले। कमरे में उल्टी जैसे अवशिष्ट मिले हैं, जिसके आधार पर यह लग रहा है कि जहर खाने से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में भेजा गया है। जहां दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

बता दें कि जुलाई महीने में जोधाराम ने जाजोद पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया था कि उनके बेटे, पोते कर्मवीर और पुत्रवधू समान सहित अन्य लोग उनके घर पर आए और दोनों के साथ मारपीट की। जिन्होंने गंगा को कमरे में बंद किया और फिर चाबी छीन कर बक्से में रखे 2.10 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62