[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बदमाशों ने दुकान में घुसकर की तोड़फोड़:थार में सवार होकर आए, कर्मचारियों से की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

बदमाशों ने दुकान में घुसकर की तोड़फोड़:थार में सवार होकर आए, कर्मचारियों से की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बदमाशों ने दुकान में घुसकर की तोड़फोड़:थार में सवार होकर आए, कर्मचारियों से की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ कस्बे में दुकानों पर कब्जे करने की नीयत से मारपीट व तोड़फोड करने का मामला सामने आया है। एक दुकानदार ने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड कर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला दर्ज करवाया है।

वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग तोडफोड व मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। उनमें दो युवकों ने चेहरे को कपड़े से छिपा रखा था। जबकि एक युवक का चेहरा खुला हुआ दिखाई दे रहा है।

भावठड़ी निवासी हाल आबाद बुहाना रोड सूरजगढ निवासी ओमप्रकाश पुत्र रणसिंह ने सूरजगढ थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसकी सूरजगढ़ कस्बे मे बुहाना रोड पर 8 दुकान है। जिस पर काम करने के लिए दो लोग रामहरि और राजेश रहते है।

14 नवंबर की रात 11 बजे करीब दोनों दुकान में सो रहे थे। तभी प्यारेलाल भड़िया, नितिन भडिया व तीन चार अन्य युवक थार गाड़ी में आए, कब्जा करने की नीयत से दुकान के शटर तोड़ दिए। सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, वहां सो रहे राजेश व रामहरि के साथ मारपीट की। दुकानों में रखी कुर्सिया व अन्य समान उठा ले गए।

उन्होंने बताया कि बदमाश एक दिन पहले भी दुकान पर आए थे, ताला तोड़ दिया था। जान से मारने की धमकी दे कर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini