[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पशुओं के चारे में लगी आग:90 मण कड़बी जली, ग्रामीणों ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पशुओं के चारे में लगी आग:90 मण कड़बी जली, ग्रामीणों ने पाया काबू

पशुओं के चारे में लगी आग:90 मण कड़बी जली, ग्रामीणों ने पाया काबू

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर पंचायत के कोठी की ढाणी में रविवार शाम को पशुओं के चारे में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से 90 मत कड़बी जलकर राख हो गई।

सूबेदार महेंद्र सिंह ने बताया वह अपने घर के बरामदे सो रहे थे। उनके पुत्रवधू प्रिया कंवर पानी पीने के लिए रसोई में गई तब उसने देखा की बाहर कड़बी आग लगी हुई है। इस दौरान उसने देख कर जोर-जोर से शोर मचाया शोर मचाने की आवाज सुनकर परिजन तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण बाल्टी व मटके लेकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सिंगल फेस की लाइट चालू होने पर जेईएन अशोक गुर्जर को फोन पर सूचना देकर थ्री फेस कि लाइन जुड़वाई तथा मोटर चला कर आग पर काबू पाया गया।

इस दौरान आग लगने पर पशुओं के लिए रखी 90 मण कड़वी जलकर राख हो गई। आग लगने से कोई जन, धन और पशु हानि नहीं हुई। घटना के समय पशु भी पास ही बंदे हुए थे तो उनको खोलकर दूसरी जगह ले जा गया। ग्रामीणों ने बताया कि जसरापुर क्षेत्र में दमकल नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि घटना के समय दमकल मौके पर होती तो आग पर समय पहले काबू आग पाया जा सकता था। इस दौरान ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आग लगने की सूचना खेतड़ी नगर थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल व सरपंच झंडू राम गुर्जर ने मौके पर पंहुचकर घटना की जानकारी जुटाई। इस मौके पर समदर सिंह, सुमेर सिंह, श्रवण सिंह, प्रकाश सिंह, करण सिंह, भोजराज सिंह, मुकेश सिंह भवानी सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini