[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीबा बसई में 4.25 करोड़ की लागत से बनेगा स्कूल:ग्रामीणों ने पूजन कर किया शुभारंभ, सहमति के बाद हुई शुरूआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टीबा बसई में 4.25 करोड़ की लागत से बनेगा स्कूल:ग्रामीणों ने पूजन कर किया शुभारंभ, सहमति के बाद हुई शुरूआत

टीबा बसई में 4.25 करोड़ की लागत से बनेगा स्कूल:ग्रामीणों ने पूजन कर किया शुभारंभ, सहमति के बाद हुई शुरूआत

खेतड़ी : खेतड़ी के टीबा बसई के नवनिर्मित स्कूल भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों के सहमत होने के बाद शनिवार को भूमि पूजन किया गया। राज्य सरकार की ओर से 4.25 करोड़ रुपए की लागत से नया स्कूल भवन बनाया जाएगा। पंडित राकेश शर्मा ने प्रधानाध्यापक राजेश कुमार की मुख्य यजमानी में पूजा अर्चना कर स्कूल भवन की नींव रखी।

जानकारी के अनुसार गांव के स्कूल का भवन काफी पुराना होने पर ग्रामीणों की ओर से विधायक के सामने नया स्कूल भवन बनाने की मांग रखी थी। जिस विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर स्कूल भवन के लिए राज्य सरकार से 4.25 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाएं तथा 14 जुलाई को स्कूल भवन का शिलान्यास किया गया। इस दौरान स्कूल भवन का निर्माण खेल मैदान की जगह में होने पर युवा विरोध में उतर आए थे। जिसको लेकर युवाओं ने कहा कि उन्होंने चंदा एकत्रित कर शहीद श्योराम गुर्जर खेल मैदान को बनाया था, लेकिन स्कूल भवन का निर्माण खेल मैदान में होने से सेना व खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले युवाओं के सामने संकट पैदा होने पर स्कूल भवन का निर्माण खाली जगह में करवाने की मांग की थी। काफी दिनों तक विवाद चलने के बाद ग्रामीणों ने आपसी सहमति होने के बाद स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया।

गांव वालों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया।
गांव वालों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया।

राज्य सरकार की ओर से स्कूल का नामकरण पुलवामा हमले में शहीद हुए श्योराम गुर्जर के नाम किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन का निर्माण होने से बच्चों की सुरक्षा में काफी फायदा मिलेगा तथा बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा।

इस मौके पर कृष्ण कुमार, सरपंच कन्हैया लाल, ऊदमी रावत, नरेश अवाना, मुकेश, राजेश अवाना, सतपाल रावत, रतिराम, राजु, विक्रम, प्रदीप, दिपक, संदीप, कालु रावत, हन्सराज, राकेश, अनुप अवाना, संजय, कुलदीप केडी, शीशराम, अनुप जाँगल, लीलाराम, विक्रम, शेरसिंह, सत्यवीर, डॉ रविन्द्र, संदीप कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62