गुरु नानक की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
गुरु नानक की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
खेतड़ी : सिंधी समाज के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय गुरुनानक जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार शाम गाजे-बाजे के साथ गुरुनानक देव की शोभायात्रा निकाली गई। सिंधी समाज अध्यक्ष जयरामदास होतचंदानी ने बताया की खेतड़ी स्थित गुरुद्वारा परिसर में सुबह 9 से दोपहर 1.15 बजे तक कटनी से आए बालक मण्डली के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। 12.15 बजे पाठ भोग साहब व दोपहर 2.15 बजे से लंगर का आयोजन हुआ तथा शाम को ट्रैक्टरों में सजी गुरुनानक देव व गुरु साहब की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व बुधवार को सुबह 11.15 बजे से लगातार गुरुद्वारा परिसर में नारनौल से आए पाठी दीदार सिंह द्वारा गुरुग्रंथ साहब के अखंड पाठ किए गए तथा शुक्रवार को सुबह 9 बजे से अखंड गुरुग्रंथ साहब के पाठ का समापन हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035011


