[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में बंद मकाने में हुई चोरी:परिवार गांव रहता है, पीछे से चोरों ने ताले तोड़े, लौटे तो सामान बिखरा मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में बंद मकाने में हुई चोरी:परिवार गांव रहता है, पीछे से चोरों ने ताले तोड़े, लौटे तो सामान बिखरा मिला

चिड़ावा में बंद मकाने में हुई चोरी:परिवार गांव रहता है, पीछे से चोरों ने ताले तोड़े, लौटे तो सामान बिखरा मिला

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में सुलताना बस स्टैंड के पीछे चौधरी कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। मकान मालिक रमेश रामावत ने बताया कि वे पिछले 4 महीने से अपने गांव झांझोत रह रहे थे। इसके चलते मकान बंद पड़ा था।

आज सुबह पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि आपके मकान के पीछे की साइड का जो दरवाजा है उसकी चौखट टूटी हुई है। सूचना पर वे मकान पर पहुंचे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।

परिजन जब घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
परिजन जब घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

रमेश रामावत ने तुरंत चिड़ावा पुलिस को सूचना दी। चिड़ावा सीआई विनोद सामरिया, चौकी प्रभारी बलबीर चावला सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस मौका-मुआयना कर रही है। मकान से क्या-कुछ चोरी हुआ है उसका आंकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin