[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरखड़ा के पास बाइक स्लिप होने से दो घायल:भैरव मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे, एक की हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खरखड़ा के पास बाइक स्लिप होने से दो घायल:भैरव मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे, एक की हालत गंभीर

खरखड़ा के पास बाइक स्लिप होने से दो घायल:भैरव मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे, एक की हालत गंभीर

खेतड़ी : खेतड़ी में बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक खरखड़ा के भैरव मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान घुमावदार मोड़ पर बाइक स्लिप हो गई। दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में घायल सार्थक अग्रवाल (14) पुत्र महेश कुमार निवासी जसरापुर ने बताया कि वो और उसका साथी सिवेन अग्रवाल (19) पुत्र कमलेश अग्रवाल खरखड़ा के भैरव मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान जब वो खरखड़ा के पास पहुंचे तो घुमावदार मोड़ में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे दोनों सड़क पर ही गिर गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

हादसे में घायल सिवेन अग्रवाल के हाथ व मुंह पर चोटें होने से हालत गंभीर बनी हुई। जिसे नीमकाथाना रेफर किया जाएगा। घटना की सूचना पर घायलों के परिजन उप जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायलों के बारे में जानकारी जुटाई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त‌‌‌ हो गई है।

Related Articles