[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर एसपी बाइक पर निरीक्षण करने निकले:खाटूश्यामजी में होने वाले मेले की तैयारियों का लिया जायजा, कस्बे में धारा 163 लागू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर एसपी बाइक पर निरीक्षण करने निकले:खाटूश्यामजी में होने वाले मेले की तैयारियों का लिया जायजा, कस्बे में धारा 163 लागू

सीकर एसपी बाइक पर निरीक्षण करने निकले:खाटूश्यामजी में होने वाले मेले की तैयारियों का लिया जायजा, कस्बे में धारा 163 लागू

सीकर : सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में बाबा श्याम के कार्तिक मेला महोत्सव की तैयारियों के बीच सीकर पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न मार्गों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी यादव ने खुद बाइक पर सवार होकर मेला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान डीवाईएसपी संजय बोथरा भी उनके साथ बाइक पर मौजूद रहे।

अधिकारियों से वार्ता करते हुए सीकर एसपी भुवन भूषण यादव।
अधिकारियों से वार्ता करते हुए सीकर एसपी भुवन भूषण यादव।

मेले के लिए व्यवस्थाएं देखी

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पार्किंग स्थल, मुख्य बाजार, श्याम मित्र मंडल रास्ता, तोरण द्वार, दर्शन मार्ग और अन्य प्रमुख स्थानों का दौरा किया। थानाधिकारी राजाराम लेघा भी इस निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय पर एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा व पुलिस अधिकारियों और एसडीएम मोनिका सामोर, तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत के साथ व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

बाइक पर निरीक्षण करते हुए।
बाइक पर निरीक्षण करते हुए।

जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा- मेला के दौरान मंडा रोड़, हनुमान पुरा मोड़, 52 बीघा पार्किंग, लखदातार मेला मैदान सहित प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दो आरएसी बटालियन की कम्पनियां सहित 600 के करीब पुलिस जवानों का जाब्ता तैनात किया जाएगा।

वहीं उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर ने 10 से 13 नवम्बर तक नगरपालिका क्षेत्र खाटूश्यामजी में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 को लागू किया गया। जिसमें आतिशबाजी पर प्रतिबंध, महिला श्याम कुण्ड में प्रवेश प्रतिबंध व कांच की शीशियों में इत्र बेचने पर पर प्रतिबंध लगाया गया अगर उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77