[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोपाष्टमी पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ढ़ोसी में लगा मेला, गायों की पूजा अर्चना कर लिया अन्नकूट का प्रसाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोपाष्टमी पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ढ़ोसी में लगा मेला, गायों की पूजा अर्चना कर लिया अन्नकूट का प्रसाद

गोपाष्टमी पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ढ़ोसी में लगा मेला, गायों की पूजा अर्चना कर लिया अन्नकूट का प्रसाद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ढ़ोसी में गोपाष्टमी पर मेला लगा। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने पर्वत की तीन किलोमीटर पैदल यात्रा कर परिक्रमा दी। तथा गायों की पूजा अर्चना की। पर्वत पर स्थित बाबा रामलाल मंदिर में बाजरा, चावल, कढ़ी, मूली की सब्जी, मूंग आदि का अन्नकूट प्रसाद बनाया गया। जिसमें कुलताजपुर, ठाठवाडी, दलोता, शिमला, दुधवा, गौरीर, मुकुंदपुरा, रवा, ककराय, रोजड़ा, बदोपुर, दौचना, भाखरी, नारनौल, सहित हरियाणा राजस्थान के दूर दराज के गांवों के हजारों की तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पर्वत पर सुबह 5 बजे से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। जो दिनभर जारी रही। अ

शोक, सोनू, नवीन, दीपू, संदीप, ओमप्रकाश,H हवासिंह, निहालसिंह, विक्रम सरपंच, हनुमान, नीरज, राहुल, मनीष, सोनू पहलवान, जतिन, इशांत सहित अनेक समाजसेवकों ने नीचे से सर पर रखकर छाछ, सब्जी, बाजरा, चावल आदि पहाड़ी पर पहुंचाकर अन्नकूट प्रसाद बनाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62