अवैध शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
अवैध शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
सिंघाना : पुलिस थाना सिंघाना ने दो लीटर अवैध देशी हथकड़ शराब जप्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार। सुबेसिंह एएसआई मय जाप्ता के थाना से रवाना होकर गश्त करता हुआ डुमोली खुर्द पहुंचा दौराने गश्त जरिये मुखबीर खास से सूचना मिली की एक महिला डुमोली खुर्द मे अपने घर के सामने हथकड़ शराब बेच रही है। तुरन्त जाने पर मिल सकती है। जिस पर सुबेसिंह एएसआई ने जाप्ता को सुचना से अवगत करवाया। जब थाने की टीम डुमोली खुर्द पहुंची जहा पर मुखबीर के बताये अनुसार एक महिला अपने घर के सामने बेठी हुई मिली जिसको चैक किया गया तो उक्त महिला के पास एक बोतल मे दो लिटर हथकड शराब मिली जिस पर मुलजिमा कोशल्या पत्नी बल्लु जाति बावरिया उम्र 45 साल निवासी डुमोली खुर्द थाना सिंघाना से अवैध हथकड शराब रखने बाबत लाईसेंस पुछा गया तो नही होना बताया जिस पर उक्त आरोपिया को गिरफ्तार किया जाकर आरोपिया के खिलाफ आबकारी एक्ट मे कार्यवाही की गई तथा अवैध दो लिटर हथकड शराब को जब्त किया गया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035206


