नीमकाथाना में युवक पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार:दीपावली पर धोक लगाकर आ रहा था युवक, कुल्हाड़ी से सिर पर किया था वार
नीमकाथाना में युवक पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार:दीपावली पर धोक लगाकर आ रहा था युवक, कुल्हाड़ी से सिर पर किया था वार
नीमकाथाना : दीपावली पर धोक लगाकर आ रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपियों को नीमकाथाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीड़ित के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था।
सदर थाना सीआई विजयसिंह ने बताया कि महावा निवासी छितरमल भार्गव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया कि उसका छोटा बेटा योगेश दीपावली की रात 7 बजे दीपावली की धोक लगा कर वापस घर पर आ रहा था। इसी दौरान मकान के सामने योगेश पर पूर्व नियोजित योजना के तहत आरोपियों ने कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर दिया। योगेश के सिर और पीठ पर कुल्हाडी से वार किया। जिससे योगेश के शरीर पर गंभीर चोटें आई थी।
घायल योगेश को जयपुर रैफर कर किया गया। मामला दर्ज कर जांच की गई। जानलेवा हमला करने वाले महावा निवासी रितेश और हरिसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035432
