[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

12,13 नवंबर को इलोक्ट्रॉनिक मीडिया में नहीं छपेंगे विज्ञापन:राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों को भी प्रिंट मीडिया में विज्ञापन छपवाने के लिए लेनी होगी अनुमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

12,13 नवंबर को इलोक्ट्रॉनिक मीडिया में नहीं छपेंगे विज्ञापन:राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों को भी प्रिंट मीडिया में विज्ञापन छपवाने के लिए लेनी होगी अनुमति

12,13 नवंबर को इलोक्ट्रॉनिक मीडिया में नहीं छपेंगे विज्ञापन:राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों को भी प्रिंट मीडिया में विज्ञापन छपवाने के लिए लेनी होगी अनुमति

टोंक : देवली- उनियारा विधानसभा उपचुनाव-2024 के दौरान 13 नवंबर को मतदान दिवस होने के तहत 12 व 13 नवंबर को समाचार पत्रों में छपने वाले राजनैतिक दलों व उम्मीदवारों के विज्ञापनों का प्रकाशन अधिप्रमाणन के बाद ही किया जा सकेगा। वहीं इस तिथि में इलोक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन नहीं छपेंगे।

इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों की पालना करने के निर्देश दिए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों की पालना 13 नवंबर को 2024 को देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान होगा। आयोग के निर्देशानुसार समस्त राजनैतिक दल व देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन में भाग ले रहे सभी उम्मीदवार 12 व 13 नवंबर को प्रिंट मीडिया में विज्ञापन देने से पूर्व जिला स्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति से प्रिंट मीडिया के विज्ञापनों का अधिप्रमाणन ‘प्री-सर्टिफिकेशन’ करवाकर ही प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रसारित करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 व 13 नवंबर को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी प्रकार के चुनाव से संबंधित विज्ञापन प्रसारित नहीं होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22