[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खारिया में युवाओं की अनूठी पहल, ‘टीम कन्हैया सेवा संस्थान’ ने गायों की सुरक्षा के लिए उठाया अनोखा कदम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खारिया में युवाओं की अनूठी पहल, ‘टीम कन्हैया सेवा संस्थान’ ने गायों की सुरक्षा के लिए उठाया अनोखा कदम

खारिया में युवाओं की अनूठी पहल, 'टीम कन्हैया सेवा संस्थान' ने गायों की सुरक्षा के लिए उठाया अनोखा कदम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : टीम के सदस्य रोबिन चाहर ने बताया कि श्री राधा कृष्ण गौशाला की शुरूआत कर गायों की देखभाल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़कों पर गायों की सुरक्षा करना, निराश्रित गायों को गौशाला तक पहुंचाना। गायों को रेडियम पट्टों को पहनाना। इससे किसानों को भी लाभ होगा। खेतों में घुसने वाली गायें अब रेडियम पट्टों की वजह से टॉर्च की रोशनी में स्पष्ट दिखाई देती हैं, जिससे फसलें सुरक्षित रह सकेंगी।

झुंझुनूं के खारिया क्षेत्र में सड़कों पर भटकने वाली गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गौ रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए युवाओं द्वारा एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। टीम कन्हैया सेवा संस्थान द्वारा श्री राधा कृष्ण गौशाला खोलने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “घर घर अलख जगाना है, गौ माता को बचाना है” के नारे के साथ लोगों को गाय बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस समूह का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर गायों को दुर्घटनाओं से बचाना है, जो अक्सर रात में सड़कों पर बैठकर दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं।

सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम पट्टों का उपयोग
टीम के सदस्य शीशराम राहड़ ने बताया कि टीम ने इस समस्या के समाधान के लिए गायों की गर्दन और सींगों पर रेडियम पट्टे बांधने की पहल की है। ये पट्टे अंधेरे में चमकते हैं, जिससे रात में गायें आसानी से दिखाई देती हैं और वाहन चालक उन्हें देखकर सुरक्षित दूरी बना सकते हैं।इस प्रयास से गायों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही, टीम घायल गायों का उपचार भी करेगी और उनकी सुरक्षा का ध्यान भी रखेगी।

गौशाला के लिए टीम गांवों में घर–घर जाकर गायों के बचाने का संदेश देगी। इस मौके पर टीम के सदस्य शीशराम राहड़, रोबिन चाहर, सलीम खान, मनीष कुमार राहड़, राजेश कुमार गादड़, सुशील कुमार राहड़, श्रीचंद राहड़, अजीत राहड़, जगवीर सिंह सैन, रहीश कुमार राहड़, हिम्मत सिंह शेखावत, योगेंद्र सिंह राहड़ मौजुद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin