[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पपुरना में बेचा जा रहा था नकली मावा, प्रशासन की टीम ने जांच कर 40 किलो मावा ओर कलाकंद करवाया नष्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पपुरना में बेचा जा रहा था नकली मावा, प्रशासन की टीम ने जांच कर 40 किलो मावा ओर कलाकंद करवाया नष्ट

पपुरना में बेचा जा रहा था नकली मावा, प्रशासन की टीम ने जांच कर 40 किलो मावा ओर कलाकंद करवाया नष्ट

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड में प्रशासन की ओर से मंगलवार को नकली उत्पादों से बनाई गई मिठाई के दुकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन व खाद्य सुरक्षा की टीम ने मौके पर ही नकली मिठाईयों को नष्ट करवाया गया। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर दिपावली के त्यौहार को लेकर नकली मावा व कलाकंद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस प्रशासन व खाद्य सुरक्षा की टीम का गठन कर खेतड़ी उपखंड में मिठाई की दुकानों की जांच करवाई गई। प्रशासन की टीम द्वारा की गई जांच के दौरान पपुरना पंचायत के लालगढ़ में एक बालाजी मावा भंडार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम द्वारा जांच में सामने आया कि मिष्ठान भंडार पर बेचा जा रहा मावा व कलाकंद नकली है। इस दौरान टीम में 40 किलो मावा व 40 किलो कलाकंद को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दुकान पर कलाकंद में मिल्क पाउडर, रिफाइंड ऑयल भी मिला, जिससे कलाकंद व मावा बनाकर बेचा जा रहा था। प्रशासन की टीम ने दुकान पर मिले मावे व कलाकंद को जब्त कर लिया तथा उसे नष्ट करवाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग रूपयों के लालच में मिठाई में मिलावट कर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जो सही नहीं है। प्रशासन की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थ को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति खाद्य पदार्थों में मिलावट करता पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार विजयपाल, प्यारेलाल चावला आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin