धारदार हथियार के साथ एक गिरफ्तार, वारदात के फिराक में था आरोपी
धारदार हथियार के साथ एक गिरफ्तार, वारदात के फिराक में था आरोपी
बुहाना : जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम के तहत संचालित अभियान में पुलिस ने कुहाड़वास गांव के एक व्यक्ति को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी दयाराम चौधरी ने बताया कि आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी कुहाड़वास गांव का रहने वाला विकास उर्फ लैला नायक है। मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में दो मुकदमें दर्ज है। कार्रवाई में एएसआई भोलाराम, हैडकांस्टेबल महेश कुमार, रूपेन्द्र सुभाष एवं रतन सिंह शामिल थे। वहीं पुलिस ने नरात गांव के वारंटी नरात गांव के राजेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। शांतिभंग करने के आरोप में पुलिस ने खांदवा गांव के सोनू एवं मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2046959


