[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में नगर परिषद ने दीपावली पर चलाया स्वच्छता अभियान:9 वार्डों में सफाई की, गंदगी न फैलाने के लिए की समझाइश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में नगर परिषद ने दीपावली पर चलाया स्वच्छता अभियान:9 वार्डों में सफाई की, गंदगी न फैलाने के लिए की समझाइश

झुंझुनूं में नगर परिषद ने दीपावली पर चलाया स्वच्छता अभियान:9 वार्डों में सफाई की, गंदगी न फैलाने के लिए की समझाइश

झुंझुनूं : दीपावली को देखते हुए नगर परिषद झुंझुनूं ने शहर में साफ- सफाई अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत हर दिन शहर के अलग-अलग वार्डों में सफाई की जा रही है। शनिवार को सफाई टीमों ने शहर के वार्ड 9 से लेकर 17 तक में साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए गंदगी न फैलाने के लिए समझाइश की गई।

आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया- दीपावली पर सफाई को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। रविवार को वार्ड 18 से 26, सोमवार को वार्ड 27 से 36, मंगलवार को वार्ड 37 से 45, बुधवार को वार्ड 46 से 53 और 31 अक्टूबर को वार्ड 54 से 60 में विशेष सफाई अभियान चलेगा। हर दिन विशेष अभियान के लिए अलग-अलग प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए है।

उन्होंनें बताया- हर रोज नगर परिषद की विशेष टीमें दोपहर 2 बजे वार्ड में जाएंगी और सफाई का महत्व बताकर गंदगी फैलाने वाले से जुर्माना वसूलेगी। अभियान प्रभारी अधिकारी नेहा चौधरी ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर लोगों से आग्रह किया जा रहे है कि वे प्लास्टिक और पॉलीथिन की थैलियों का उपयोग न करें और कपड़े या कागज की थैलियों का प्रयोग करें। कचरा सड़कों पर न फेंककर कचरे-पात्र का उपयोग करने का आह्वान किया गया है। इस दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजीव जानू, कर निर्धारक अरविंद कुमार शर्मा सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin