[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बसई में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ:उद्घाटन मैच में ढहरवाला टीम ने डाबला को हराया, 20 टीमें ले रहीं हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बसई में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ:उद्घाटन मैच में ढहरवाला टीम ने डाबला को हराया, 20 टीमें ले रहीं हिस्सा

बसई में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ:उद्घाटन मैच में ढहरवाला टीम ने डाबला को हराया, 20 टीमें ले रहीं हिस्सा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बसई के सेठ सीताराम गोयल स्टेडियम परिसर में क्रिकेट प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्योलाल सिंह, विशिष्ट अतिथि राकेश मीणा थे, जबकि अध्यक्षता आबिद खान ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से बाल के शॉट मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के संयोजक थॉमस मीणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 20 टीमे भाग ले रही है। उद्घाटन मैच ढहरवाला व डाबला की टीमों के मध्य हुआ। जिसमें ढहरवाला की टीम ने डाबला को हरा दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्योलाल सिंह शेखावत ने कहा कि खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं। अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। आज के समय में युवा मोबाइल की लत का शिकार होने से खेलों से पिछड़ रहा है। मोबाइल की लत का शिकार होने से युवा अपराध की ओर अग्रसर हो रहा है, जिससे उनके भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। युवाओं को खेलों के प्रति अग्रसर करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21हजार रुपए नकदी व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए नकदी व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर राकेश मीणा,भीम सिंह पूनिया, अमित मीणा, रवि कुमार, शंकरलाल, जयप्रकाश, संदीप, विकास, जयदीप, कृष्ण कुमार, विपुल, सुरेंद्र, विजेश, सतेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार, अशोक सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin