पीड़ितों को रिफंड करवाए 5 लाख रुपए, चार लाख के 20 मोबाइल सैट बरामद
पीड़ितों को रिफंड करवाए 5 लाख रुपए, चार लाख के 20 मोबाइल सैट बरामद
नीमकाथाना : पुलिस ने साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी करने वालों की रोकथाम के लिए अभियान के तहत कार्रवाई की है। जिले में एक सितंबर से 22 अक्टूबर तक साइबर सैल की टीम ने थानाधिकारियों के सहयोग से अपराधियों को डिटेन कर तीन साइबर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
एएसपी गिरधारीलाल शर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत वेब पोर्टल पर गुमशुदा/चोरीशुदा मोबाइलों को ट्रैस कर चार लाख रुपए कीमत के 20 मोबाइल सेट बरामद कर परिवादियों को सौंपे गए। वहीं साइबर ठगी की तीन वारदातों में साइबर हेल्प लाइन/साइबर क्राइम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों पर परिवादियों को पांच लाख रुपए का रिफंड करवाए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2066710


