नीमकाथाना की सुभाष मंडी में चोरी:किराना की दुकान का शटर तोड़ कर दस हजार रुपए पार कर ले गए चोर
नीमकाथाना की सुभाष मंडी में चोरी:किराना की दुकान का शटर तोड़ कर दस हजार रुपए पार कर ले गए चोर
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के सुभाष मंडी में चोर एक किराना की दुकान का शटर तोड़कर सामान और नकदी चुरा ले गए। सवेरे आसपास के लोगों ने शटर टूटा देख व्यापारी को सूचना दी। जिस पर दुकान पहुंचा तो देखा कि गल्ले से दस हजार रुपए गायब थे वहीं कुछ सामान भी पार हो गया।
जानकारी के अनुसार सुभाष मंडी में शिव प्रकाश गोयल की त्रिवेणी जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। अलसुबह बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात करके चले गए।
सवेरे पड़ोसियों की सूचना पर दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051798


