कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के चूरू दौरे की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक का आयोजन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के चूरू दौरे की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के निर्देश पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खोखर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर धान्धू की ओर से तथा चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड की अध्यक्षता में आगामी 26 अक्टूबर 2024 को चूरू जिला मुख्यालय पर किसान मसीहा एवं किसान हितेशी चौधरी कुम्भाराम आर्य की पून्यतिथि के अवसर पर आयोजित प्रतिमा अनावरण एवं श्रदांजली सभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के आवागमन पर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा कार्यक्रमों में कांग्रेसजनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिष्चित करने की पूर्व तैयारीयों के संबंध में एक अहम बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चूरू जिला अध्यक्ष इन्द्राज खीचड ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के कार्यक्रम में जिले के सभी गांव-गांव, ढाणी-ढाणी व वार्डो से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाये तथा चूरू जिले में कांग्रेस पार्टी में एक नये जोंस एवं उर्जा का संचार कर पार्टी को ओर अधिक मजबुती प्रदान करने का आह्वान किया।
नगरपरिषद सभापति पायल सैनी ने कहा कि किसान हितेशी चौधरी कुम्भाराम आर्य की चूरू में प्रतिमा का अनावरण हम सभी कांग्रेसजनों के लिए गौरव का विषय है कार्यक्रम में सभी पार्षदो से दल बल के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया ने कहा कि चौधरी कुम्भाराम आर्य ने किसानो के कल्याण, उत्थान, प्रगति, समृद्वि के लिए जो उल्लेखनिय कार्य किये है वो हम सबके लिए प्रेरणादायी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण ने कहा कि चौधरी कुम्भाराम आर्य ने किसानों को उनका हक व अधिकार दिलवाने में जो संघर्ष किया है वह अनुकरणीय है। किसान नेता आदूराम न्यौल ने कहा कि आगामी 26 अक्टूबर 2024 को गोविन्द सिंह डोटासरा का चूरू कार्यक्रम में देहात से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस एसी/एसटी प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष विधाधर मेघवाल ने कहा कि 26 अक्टूबर को सभी कांग्रेसजन अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर चौधरी कुम्भाराम आर्य को सच्ची श्रृद्वाजंलि अर्पित करेगे तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का पर्ण लेगे। इस अवसर पर चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण बालाण, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, विमल शर्मा, अंजनी शर्मा, भंवरसिंह झारिया, शेर खां मलखाण, घनश्याम अलवरिया, बजरंग बजाड, भूरामल भाटिया, रामेश्वर प्रसाद नायक, चन्दनमल मेघवाल, असलम खां अखाण, आदि ने अपने विचार व्यक्त कियें।
इस दौरान जमील चौहान, अजीज दिलावरखानी, फारूक चौहान, युनस खान जोजो, दिपेश शर्मा, तोफिक खान, सुनील मेघवाल, सलीम चौहान, असलम खां मोयल, निरज शर्मा, अनीस खान, मनीष कुमावत, अली मोहम्मद भाटी, तोफिक खान, गोकुल शर्मा, सम्मीउल्लाह, मो. सबीर, विनोद खटीक, जुगल जांगिड, वाहिद मंडावरिया, शंकरलाल चंदेलिया, श्रवण बसेर, सुरेन्द्र कुमार, शकुर शेख, युसुफ लुहार, नवाब अली, इस्माईल भाटी, युसुफ लीलगर, कमलेष महला, योगेष ढाका, शाहिद खान, धर्मपाल थालोड, मोहम्मद वाहिद, इमरान चेजारा, साबीर मोहम्मद, अब्दुल मजीद, प्रताप माहिच, विनोद सैनी, इब्राहिम गौरी, जाफर खान, मोहनलाल टेलर, सिराज खान राजवंशी, प्रभुदयाल सैनी, महबुब अली, शाहीद गौरी, आसिफ निर्बाण, झाबरमल मीना, हबीब बिसायती, जाफर खां जोईया, रणवीर सिंह कस्वां, संजय भाटी, सुलेमान मणीयार, सलीम गौरी, मोहम्मद अब्बास, अभिषेक पंवार, चन्दगीराम धैतरवाल, उम्मेद सिंह गहलोत, हनुमान प्रसाद, जगदीष दर्जी, जयचन्दलाल, ईमरान, योगेन्द्र मीणा, जगनाराम, किशनाराम बाबल, हुणताराम इसराण, नब्बू खां, सोयल डीके, ओमप्रकाष गोदारा, आबिद खान, सचीन सैनी, खालिद कुरेषी, आरिफ खान, नौमान सयैद, हेमन्त सैनी, सूर्य प्रकाष वर्मा, तारीख नागौरी, अमरचन्द सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजुद थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया।