[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेठानी जोहड़े के सौन्दर्यकरण पर हो काम : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेठानी जोहड़े के सौन्दर्यकरण पर हो काम : सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय स्थित सेठानी जोहड़ा का किया अवलोकन, दिए निर्देश

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सेठानी का जोहड़ा का अवलोकन किया और नगरपरिषद के अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोहड़े के सौन्दर्यकरण पर काम किये जाने की जरूरत है। सेठानी का जोहड़ा जिले की ऐतिहासिक विरासत में खासा महत्व रखता है। इसलिए इसके हैरिटेज लुक को बरकरार रखते हुए अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि जोहड़ा परिसर में श्रमदान करें और सफाई करें। इसी के साथ रोशनी आदि की व्यवस्थाओं के इंतजाम देखें। परिसर को पर्यटन के लिहाज से आकर्षक बनाने के लिए प्लान बनाएं। आवश्यक सुविधाएं दिए जाने के बाद यहां चौपाटी विकसित की जा सकती है। इस दौरान आयुक्त अभिलाषा सिंह, एक्सईएन पूर्णिमा यादव, एईएन सुनील सोनी, जेईएन कैलाश डूडी, एसआई मनीराम सहित नगर परिषद की टीम मौजूद रही।

Related Articles