[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में बेकाबू कंटेनर घर में घुसा:दो मकान और मंदिर का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा होने से टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में बेकाबू कंटेनर घर में घुसा:दो मकान और मंदिर का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा होने से टला

नीमकाथाना में बेकाबू कंटेनर घर में घुसा:दो मकान और मंदिर का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा होने से टला

नीमकाथाना : नीमकाथाना छावनी में देर रात एक कंटेनर नियंत्रित होकर दो मकान में जा घुसा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान का छज्जा और दीवार टूटकर नीचे गिर गई। वही मंदिर की सीढ़ियां भी टूट गई।

कंटेनर के नियंत्रित होने से मकान के छज्जे और दीवार टूटकर नीचे गिर गई। बाद में तेज धमाका हुआ तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ड्राइवर और खलासी को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कंटेनर ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, शराब के नशे में पहले उसने 50 मीटर पहले ही एक दीवार को टक्कर मारी उसके बाद कंटेनर दो मकान और एक मंदिर को भी चपेट में ले लिया। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

आसपास के लोगों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ करवाई की मांग की। लोगों ने बताया कि आए दिन ओवरलोड वाहनों की वजह से हादसे हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इन ओवरलोड वाहनों को बंद किया जाए जिससे कि कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker