[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री प्रजापति संस्थान झुंझुनूं में कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति की मीटिंग का आयोजन हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री प्रजापति संस्थान झुंझुनूं में कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति की मीटिंग का आयोजन हुआ

श्री प्रजापति संस्थान झुंझुनूं में कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति की मीटिंग का आयोजन हुआ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पार्षद अशोक प्रजापति ने बताया कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति झुंझुनूं, आज 12 अक्टूबर को श्री प्रजापति संस्थान झुंझुनूं में कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति की मीटिंग हरिराम दादरवाल बहादुरवास की अध्यक्षता में की गई। मीटिंग में आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए व्यवस्था के लिए समाज के प्रमुख व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी गई। समारोह स्थल के लिए दानाराम प्रजापति अतिथि भवन (हवाई पट्टी के निकट) को चुना गया । अध्यक्ष हरिराम दादरवाल ने बताया कार्यक्रम को आगे की तिथि में करवाने के लिए आगाली आचार संहिता को ध्यान में’ रखते हुए रखा गया है। अतिकि भवन के मालिक परसाराम जी कुण्डलवाल ने बताया कि समाज के कार्यक्रम के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगा । कार्यक्रम में खाने को व्यवस्था, चाय की व्यवस्था, प्रतिभाओ के लिए प्रशस्ति पत्र, मोमेंटों, साफा बंधवाने आदि की व्यवस्था की चर्चा की गई।


समिति सचिव पंकज किरोड़ीवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में से इस वर्ष 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं जनवरी 2024 एवं उसके बाद सरकारी सेवा में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार मोरवाल, सुरेन्द्र किरोड़ीवाल, विनोद कुमार देतवाल, महेंद्र कुमावत, नरेंद्र, पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिरस्वा, बिहारी लाल, मदन लाल खटोड़, हीरालाल निराधनु, गोविंद कुमावत, श्रीचंद कुमासिया हरि कुमावत, अजय कुमार, रोहिताश नेमीवाल, योगेंद्र कुंडलवाल, अशोक प्रजापति पार्षद, संदीप वर्मा अन्य समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत मे राजेंद्र सानोदिया मंडावा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62