[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले-रामगढ़ से किसी ने टिकट नहीं मांगा:जितेंद्र सिंह ने कहा- बीजेपी खुद की लड़ाई सुलटाए, कांग्रेस में सभी की सहमति से मिलेगा टिकट

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले-रामगढ़ से किसी ने टिकट नहीं मांगा:जितेंद्र सिंह ने कहा- बीजेपी खुद की लड़ाई सुलटाए, कांग्रेस में सभी की सहमति से मिलेगा टिकट

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले-रामगढ़ से किसी ने टिकट नहीं मांगा:जितेंद्र सिंह ने कहा- बीजेपी खुद की लड़ाई सुलटाए, कांग्रेस में सभी की सहमति से मिलेगा टिकट

अलवर : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- रामगढ़ में होने वाले उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ता से लेकर नेता जुट गए हैं। हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। कार्यकर्ताओं की सहमति पर हाईकमान टिकट देगा। बीजेपी अपने घर में झांककर देखे। वो किसे टिकट देना चाहते हैं।

पहले बीजेपी के नेता अपने अंदर की लड़ाई को सुलटाए। कांग्रेस की चिंता नहीं करें। हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। न कोई टिकट मांगने आया है। न किसी ने बायोडाटा लगाया है। हाईकमान जिसे टिकट देगा, वो चुनाव लड़ेगा। पूरी पार्टी प्रत्याशी को जिताने में दमखम लगा देगी।

हर बूथ पर सीनियर कार्यकर्ता करेंगे कैंप

पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- हर बूथ पर एक सीनियर कार्यकर्ता कैंप करेगा। ताकि चुनाव को अच्छे से संचालन हो सकें। दिवंगत विधायक जुबेर खान का रामगढ़ के क्षेत्र के प्रति विशेष प्रेम रहा है। बीजेपी के नेता भी जुबेर खान को एक अच्छा नेता मानते आए हैं। उनकी व्यक्तिगत छवि बहुत रही है। इस कारण पार्टी के सब कार्यकर्ताओं की राय लेकर हाईकमान प्रत्याशी तय कर देगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin