डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन:दुर्गा महोत्सव में महिलाओं ने जमकर किया गरबा, भाईचारे को बनाए रखने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी
डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन:दुर्गा महोत्सव में महिलाओं ने जमकर किया गरबा, भाईचारे को बनाए रखने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत महिला समाज के तत्वाधान में बुधवार शाम को कॉपर क्लब में डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में एस गुहा, सजू सी सैम थे, जबकि अध्यक्षता महिला समाज अध्यक्ष रीना गुप्ता ने की।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने मां के दरबार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गरबा महोत्सव में महिलाओं व पुरुषों ने जमकर गरबा, डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीड़ी गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए, जिससे एक दूसरे से आपसी भाई चारा कायम रहता है। देश में विभिन्न धर्मों के लोग निवास करते हैं जो अपने धर्म की परम्पराओं के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होने से धर्म के प्रति आस्था बनी रहती है तथा आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धार्मिक अनुष्ठान करने चाहिए। भगवान के प्रति आस्था रखने से सदैव जीवन आनंदमय रहता है तो भगवान की भक्ति करने से अपने भक्तों पर हमेशा भगवान की कृपा रहती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। गाय का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है, इसकी पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के दौरान ऋमिष्ठा भंडारी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ममता राजपुरोहित, वंदना ग्रारेकर, निशा सैनी, अर्चना मल्लिक, सोनल भंडारी, सीमा सबल, सरीता बॉयल, प्रेरणा सजवान, प्रियंका पारीक, नीतू कटियाल, पूनम सोनी, रश्मी जैन, डॉ. राजबाला, निशी किशोर, संजू डांढेल, अभिषेक पारीक, डीके कुंडू, नागेश राजपुरोहित, राजेश डाढेल, राजा आशीष, जितेंद्र कटियाल, विश्वास ग्री, भूपेश बंबोरिया, जयंत सोनी, डॉ. रणवीर आदि ने गरबा महोत्सव में भाग लिया।