[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल में फायरिंग करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार:संचालक से 50 लाख फिरौती मांगी; नमकीन लेने के बहाने घुसे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

होटल में फायरिंग करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार:संचालक से 50 लाख फिरौती मांगी; नमकीन लेने के बहाने घुसे थे

होटल में फायरिंग करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार:संचालक से 50 लाख फिरौती मांगी; नमकीन लेने के बहाने घुसे थे

सीकर : सीकर जिले की खंडेला थाना पुलिस ने होटल संचालक से 50 लाख फिरौती मांगने व फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से बोलेरो कार भी जब्त कर ली। पुलिस ने बताया- 7 अक्टूबर को पुलिस को दी रिपोर्ट में राकेश कुमार (40) लोहरवाड़ा (खंडेला) ने बताया कि उसने कांवट बायपास रोड पर श्रीश्याम होटल कर रखा है। 6 अक्टूबर को शाम 8:30 बजे होटल पर तीन लड़के आए जिन्होंने अपना मुंह ढक रखा था।

एक युवक ने होटल के अंदर आकर नमकीन लिया। जब होटल संचालक ने युवक से पैसे मांगे तो उसने पिस्टल से फायर कर दिया और भाग गए। फायरिंग करने से पहले आरोपियों ने होटल के काउंटर पर एक पर्ची रखी। जिसमें एमडी ग्रुप 6565 व आजाद ग्रुप का हवाला देते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। आरोपियों ने फिरौती, संदीप सोलेत, अमित व मनोज के नाम से मांगी थी।

आरोपियों ने फिरौती नहीं देने पर उनका घर जलाने की धमकी दी थी। इसके बाद वह घबरा गया और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को डिटेन कर लिया गया। पुलिस ने आज थाना क्षेत्र से मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लोकेश कुमार (24) व रॉकी के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों बदमाश नीमकाथाना जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker